फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को हराया, काम न आया अर्जुन आजाद का शतक, चर्चा में पृथ्वी शॉ की डबल सेंचुरी

Tue, 28 Oct 2025 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

Ranji Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में तोबड़तोड़ दोहरा शतक लगाकर एक बार फिर से अपनी दावेदारी पेश की है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के खिलाफ बल्लेबाजी करते मनन वोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले में ओपनर अर्जुन आजाद की शानदार शतकीय पारी के बावजूद चंडीगढ़ को महाराष्ट्र के हाथों 144 रन से हार झेलनी पड़ी। महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का दोहरा शतक क्रिकेट प्रेमियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। शॉ ने दूसरी पारी के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 140 गेंदों पर 200 रन बनाए थे। 

विज्ञापन

464 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगलवार को अंतिम दिन 129/1 से आगे खेलने उतरी चंडीगढ़ टीम ने आत्मविश्वास भरी शुरुआत की। कप्तान मनन वोहरा और अर्जुन आजाद ने शानदार तालमेल दिखाते हुए दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। अर्जुन ने धैर्य और क्लास का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 236 गेंदों में 168 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 17 चौके, 6 छक्के शामिल थे। कप्तान मनन वोहरा ने 58 रन जोड़े।

मनन के आउट होने के बाद राज अंगद बावा (41) ने अर्जुन के साथ मिलकर 121 रनों की अहम साझेदारी की और पारी को संभालने की कोशिश की। बावा को जलज सक्सेना ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, जिससे स्कोर 281/5 हो गया। इसके बाद चंडीगढ़ की पारी बिखर गई। एमजी चौधरी (4/34) और आरएस घोष (4/71) ने मिलकर आखिरी पांच विकेट सिर्फ 38 रनों के अंदर गिरा दिए और पूरी टीम 94.1 ओवर में 319 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र की पहली पारी 313 रन पर खत्म हुई थी, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (116) ने शानदार शतक लगाया। जवाब में चंडीगढ़ की पहली पारी 209 रन पर सिमट गई और मेहमान टीम को 104 रनों की बढ़त मिली। तीसरा दिन महाराष्ट्र के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ (222) के नाम रहा, जिन्होंने दोहरा शतक जमाकर चंडीगढ़ के सामने 464 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें