फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजना शाही भी भाजपा की टिकट की दावेदार

Mon, 03 Feb 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा में चंडीगढ़ से टिकट के दावेदारों में पूर्व पार्षद और चंडीगढ़ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली सदस्य रहीं रंजना शाही भी शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर पार्टी मौका देगी तो वह चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर भी इस संबंध में चंडीगढ़ के लोगों से राय मांगी है।

पेशे से एडवोकेट रंजना शाही 1996 में पहले नगर निगम चुनाव में पार्षद चुनी गई थीं। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट में लिखा है कि जनता चाहती है कि वह चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ें।

साथ ही उन्होंने पोस्ट पर अपने बारे में जानकारियां दी हैं और लोगों से राय मांगी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अगर पैरवी करते हैं तो रंजना शाही को चंडीगढ़ से टिकट मिल सकता है। इसलिए उनकी दावेदारी को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


विनोद अग्रवाल भी दावेदार
रंजना शाही के अलावा व्यापारी विनोद अग्रवाल ने भी टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। अग्रवाल इस समय भाजपा के ट्रेडर्स सेल के अध्यक्ष हैं। अग्रवाल का कहना है कि उन्हें शहर के व्यापारी वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को अपना आवेदन दे दिया है।

आरती मेहरा आज करेंगी बैठक
भाजपा की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंच गईं। सोमवार को वह पार्टी मुख्यालय कमलम में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और उम्मीदवार के नाम पर सुझाव मांगेंगी। गत बुधवार को भी आरती मेहरा ने चंडीगढ़ में बैठक की थी मगर इस मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ता ही भिड़ गए थे और बैठक स्थिगत कर दी गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें