फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा- जींद उपचुनाव के परिणाम के इतने दिन बाद गिर जाएगी सरकार

Sat, 12 Jan 2019 10:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जींद विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि उपचुनाव के परिणाम के तीस दिन बाद प्रदेश सरकार गिर जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद इनेलो और जजपा का अस्तित्व नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें जींद की जनता का कर्ज उतारने का अवसर मिला है। यहां से विकास की इबारत लिखेंगे। 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने कभी बदले की राजनीति नहीं की। विकास के मामले को लेकर जींद में जो बुरा हाल है। उसकी उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी। पूरे शहर में लोग भूमिगत पानी पीने को मजबूर हैं। 

जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है भाजपा
 पूर्व मंत्री और हरियाणवी-पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रदेशाध्यक्ष एसी चौधरी ने कहा कि भाजपा पर समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया है। इसमें उसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा कि विभाजन का दंश 36 बिरादरी के लोगों ने झेला है।
विज्ञापन


भारत में आए सभी लोगों को एकत्रित किया गया, उसे पंजाबी समाज का नाम दिया गया। दूसरी बार ये उन्मादी तत्व हरियाणा-पंजाब का विभाजन कराने में सफल हो गए। इसके चलते देश को सिविल वार की तरफ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें