फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात और देहाती का दर्द समझते थे चौधरी रणबीर सिंह : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर हरियाणा कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने उनकी मूर्ति पर हरियाणा कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-9 चंडीगढ़ में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हुड्डा ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह देहात और देहातियों का दर्द समझने वाले नेता थे और फसलों की एमएसपी की आवाज उठाने वाले एकमात्र नेता थे। किसानों को फसल का उचित दाम न मिलने पर दो अगस्त 1950 को संविधान सभा में प्रखरता के साथ उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाया था। 6 नवंबर 1948 को भारतीय विधान-परिषद की बैठक में उन्होंने कहा था कि हम वर्गविहिन समाज बनाना चाहते हैं। यदि किसी को आरक्षण देना है तो उनको देना है, जोकि किसान, मजदूर, और पिछड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें