फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 10 से 20 अक्टूबर तक रामलीला-दशहरा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़।
दिव्य रामायण युवा कला मंच, सेक्टर-49 की ओर से 10 से 20 अक्तूबर तक होने वाली पांचवीं रामलीला एवं दशहरा महोत्सव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सब्जी मंडी ग्राउंड में साफ-सफाई के बाद टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है। प्रधान चिराग अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीष कक्कड़ ने बताया कि इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले आकर्षण का केंद्र होंगे। इनके निर्माण के साथ मंच और मैदान की अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। कलाकार रिहर्सल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में एआई आधारित दृश्य प्रभाव और आधुनिक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे रामायण के प्रसंगों को और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें