फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टेक्नोफेस्ट में रामायण मंचन ने किया मंत्र मुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में 17वां टेक्नोफेस्ट-2025 मंगलवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। बियोंड द इनफिनिटी थीम पर आधारित वार्षिक आयोजन में सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का संगम देखने को मिला। छात्रों की प्रस्तुतियों में रामायण: सीता विवाह से रावण वध तक, शिव स्तुति, मैं भी चाणक्य, महिषासुर मर्दिनी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा भंगड़े की प्रस्तुति से धमाल मचाया।
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जी पी थामी ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सृजनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीमवर्क और भारतीय परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी जगाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. दसारी हरीश और डॉ. रवनीत कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें