फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और बढ़ेंगी राम रहीम की मुश्किलें, डीजीपी बोले- लाई डिटेक्टिव टेस्ट भी संभव

Sun, 03 Dec 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इसराना/रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डीजीपी बीएस संधू का कहना है कि पंचकूला हिंसा मामले में जरूरत पड़ी तो पुलिस डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का लाई डिटेक्टिव टेस्ट करा सकती है। डेरामुखी को जांच में भी शामिल किया जाएगा। पुलिस को फरार आदित्य इंसां की गिरफ्तारी का इंतजार है। उसकी गिरफ्तारी होते ही जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि 25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म का दोषी करार दिया था। इसके बाद पंचकूला सहित देश के कई भागों में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी और 250 लोग घायल हो गए थे।

मामले की तीन माह की जांच के बाद पुलिस ने पिछले दिनों चालान पेश किया, जिसमें हनीप्रीत सहित 15 लोगों को आरोपी बनाया है, लेकिन डेरामुखी की ओर उंगली तक नहीं उठाई है। इसी वजह से पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठ रहे हैं। एक दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने पुलिस की चार्जशीट में गुरमीत को शामिल नहीं करने पर सवाल उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में मिलने पहुंचा राम रहीम का वकील

Ram Rahim Jail - फोटो : File Photo
इसराना और रोहतक में अमर उजाला से बातचीत में डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि पंचकूला हिंसा में पेश की गई पुलिस की चार्जशीट फाइनल नहीं है। जेल में बंद लोगों को जमानत न मिले इसलिए 90 दिनों चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे डेरे के पूर्व प्रवक्ता आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के बाद जांच से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी। इसके बाद जांच में तेजी आएगी। 

जेल में मिलने पहुंचा राम रहीम का वकील
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम से उसके वकील भास्कर भरद्वाज, सुधीर और हरीश ने शनिवार को मुलाकात की। तीनों एक बजकर 40 मिनट पर जेल परिसर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक डेरामुखी से मुलाकात के बाद तीनों चले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें