फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम, लक्ष्मण और रावण ने साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने व कोरोना से बचने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामलीला के कलाकारों ने रविवार को रॉक गार्डन से लेकर सुखना लेक तक साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के साथ कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। राम, लक्ष्मण और रावण के वेश धारण कर इन कलाकारों ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की और कहा कि इस समय मास्क ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। इस दौरान कलाकारों ने भी मास्क पहन रखे थे। शहर के रामलीला कलाकार सुनील शर्मा ने रावण, संजय कुमार ने राम और सोनू ने लक्ष्मण का वेश धारण किया था।
विज्ञापन

सेक्टर-17 रामलीला कमेटी के मंच से पिछले कई सालों से रावण की भूमिका निभाने वाले और ट्राइसिटी के बेस्ट रावण का अवार्ड जीतने वाले सुनील शर्मा ने कहा कि आज जिस तरह से लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, उससे बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क और सामाजिक दूरी ही इसका बचाव है। वहीं, राम के वेश में मौजूद कलाकार संजय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। वहीं, लक्ष्मण के रूप में मौजूद सोनू सेठी ने कहा कि लकड़ी की साइकिल पर यात्रा कर हम लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जिस तरह से वातावरण साफ हो गया था और लोगों को साफ हवा मिल रही थी। शहर को साफ रखने के लिए और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल चलाना बेहतर रहेगा। संजय कुमार और सोनू सेठी सूर्यवंशी रंगमंच से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें