फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में राम जेठमलानी बोल गए ऐसी बात, सुनकर भड़क जाएंगे भाजपाई

Mon, 16 Jul 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
राम जेठमलानी
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सीनियर वकील और पूर्व सांसद राम जेठमलानी ने ऐसी-ऐसी बातें कह दी हैं, सुनकर भाजपाई भड़क जाएंगे। अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में रहने वाले  राम जेठमलानी कहते हैं कि मैं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानता। मोदी धर्म का दुरुपयोग कर राजनीति करते हैं। इसी कारण मैं मोदी का दुश्मन हूं।
विज्ञापन


जेठमलानी लुधियाना में पिछले साल सलेम टाबरी चर्च के बाहर मारे गए पास्टर सुल्तान मसीह की बरसी पर दाना मंडी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा के मामले में पूछे गए सवाल पर राम जेठमलानी बोले कि भारत में अभी काफी काम हैं, वह पाकिस्तान के मामलों में कुछ नहीं बोलेंगे। 
विज्ञापन

2019 में मोदी को जीतने नहीं देंगे

राम जेठमलानी
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेठमलानी ने कहा कि मोदी धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता में आए हैं। वह धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले हैं। वह मोदी के खिलाफ 18 नोटिस निकाल चुके है, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को किसी भी तरह से जीतने नहीं दिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जेठमलानी ने कहा कि अगर राहुल गांधी देश की जनता को काम करके दिखाएंगे तो जनता उनके बारे में सोचेगी, नहीं तो उन्हें भी ऐसे ही रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश की सभी पार्टियां इकट्ठे होकर मोदी के विजय रथ को रोकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें