फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राम दरबार स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी ने डीएसपी गुरजीत कौर और खिलाड़ियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राम दरबार स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी ने फेस-2 की मार्केट में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में नवनियुक्त डीएसपी गुरजीत कौर, मुख्य अध्यापक डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री और खेलों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले रामदरबार के बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष देवी सिंह ने प्रशासन के राम दरबार में इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा का स्वागत किया। इस घोषणा से कोच सुनील मचल विनोद, भानू, सुनील गोगलिया और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। सोसाइटी के सह सचिव विजेंद्र सूद ने डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर चित्रेन्दर कुमार, एसएचओ राजीव कुमार, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, रामलाल, अशोक भूमिया, अनिल भाटिया, सुमन सोनकर, बदन सिंह, लेखराम शर्मा, कैलाश, राम जी लाल, धर्मेन्द्र सूद, विजय धीमन, रागन मसीह, अमर, दलबीर सिंह, साहिल, जतिन, विक्की, ममता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें