फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो गई रात, 10 घंटे की देरी से मीटिंग में पहुंचे हरियाणा के ये मंत्री

Tue, 25 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Minister Ram Bilas Sharma - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अधिकारियों को सुबह मीटिंग के लिए वक्त दिया गया, लेकिन लेट लतीफी ऐसी दिखी की ये बैठक रात 8 बजे जाकर हो पाई। ये सब हरियाणा के मंत्री जी की वजह से हुआ। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय में 9455 जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का निर्णय के लिए बुलाई गई उच्च अधिकारियों की बैठक मजाक बनकर रह गई। जिला शिक्षा अधिकारियों सहित विभाग के उच्च अधिकारियों को सोमवार सुबह दस बजे पंचकूला स्थित शिक्षा निदेशालय में बुलाया गया था, लेकिन शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रात आठ बजे पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी प्रेस वार्ता पहले सवा चार बजे रखी गई थी, जिसे टाल कर सात बजे किया गया, लेकिन मंत्री आठ बजे पहुंचे। बैठक भी औपचारिकता मात्र की हुई और 33 माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे जेबीटी शिक्षकों को मंगलवार से नियुक्ति पत्र देने का निर्णय ले लिया गया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि चयनित जेबीटी अध्यापकों को 25 अप्रैल से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार केवल 54 खाली पद छोड़कर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की मेरिट के अनुसार बाकी सभी को नियुक्ति देंगे। 
विज्ञापन

9455 जेबीटी को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया मंगलवार से

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा
 मनोहर सरकार में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सरकार का बखान करते हुए कहा कि पिछले 30 माह के वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा सुधार के कार्य पिछले 10 वर्षों में नहीं हुए। चाहे अध्यापकों की पदोन्नति की बात हो या एसीपी की।  उन्होंने कहा कि 6000 अध्यापकों को एसीपी का लाभ दिया गया है, यह कई वर्षों से लंबित था। इसी प्रकार 1177 टीजीटी को पीजीटी के तौर पर पदोन्नत किया गया है।

सोमवार को इनकी पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। लगभग 700 स्कूल लेक्चरर को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत करने करने के आदेश दिए गए हैं। हरियाणा में संचालित प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग के नियमों की पालना करनी होगी और नियम-134ए के तहत दाखिले देने होंगे। इस मामले में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक राजीव रतन, मौलिक शिक्षा विभाग की निदेशक गरिमा मित्तल, सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक एसएस फुलिया के अलावा सभी जिलों के जिला व मौलिक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें