चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज चुनाव में विजेता बने सोई उम्मीदवार समर्थकों के साथ गाड़ियों से बाहर निकलकर रैली निकालने लगे। इस दौरान कॉलेज के बाहर जुलूस जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंडे दिखाते हुए छात्रों को वापस गाड़ियों में बैठाया और तुरंत वहां से रवाना कर दिया। रैली के कारण डीएवी कॉलेज के बाहर लंबा जाम लग गया। इसके अलावा मटका चौक पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।