चंडीगढ़। शहर के विभिन्न एनजीओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के पक्ष में 3 बजे सुखना लेक पर अवेयरनेस वाक निकाली। इसमें सभी एनजीओ के सदस्यों ने नए बने सीएए के पक्ष में समझाया और सीएए के पक्ष में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की। सीएए के पक्ष में एनजीओ के सदस्य अपने हाथों में तख्ती लिए थे। इस मौके पर एनजीओ आवाज के योगेश गोयल, सिटीजन फोरम के संतोष गुप्ता, गार्जियन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के कुश जैन, कल्याण शक्तिके पुष्पा राठौड़, न्यू किरण सोशल वेलफेयर सोसायटी की पिंकी सैनी, चंडीगढ़ एन्वायरमेंट सोसायटी की सुदर्शनी देवी व वूमन चाइल्ड एंड वेलफेयर सोसायटी की पूजा बराड़ आदि शामिल थे।