चंडीगढ़। सेक्टर 19 के मूक-बधिर विद्यालय में स्पेशल बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इसमें ब्रह्मकुमारी दीदियों ने बच्चों को राखियां बांधी और इस त्योहार का अध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने बच्चों को नकारात्मक भावनाओं और आपसी ईर्ष्या से मुक्त होकर शांति, सुख और आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।