फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल से घर से दूर, सरहद पर तैनात भाई को बहन ने भेजी राखी, बोली- फौजी की बहन होने पर गर्व

Sat, 25 Aug 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
राखी के साथ इनायत सोढी
विज्ञापन
3 साल से घर से दूर, जम्मू कश्मीर में सरहद पर तैनात सेना में अफसर भाई को बहन ने राखी भेजी तो वह भावुक हो गई। इस मौके पर उसने जो कहा, सुनकर लड़की को सेल्यूट करेंगे आप। पंजाब के लुधियाना निवासी दानिश सोढी भारतीय सेना में कैप्टन में और इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उनकी बहन इनायत सोढी ने उन्हें राखी भेजी है।
विज्ञापन


इनायत ने भाई के लिए संदेश भी दिया कि वह उन्हें बहुत याद करती है। आप भारत मां की और देश के करोड़ों लोगों की सुरक्षा करने के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है। मुझे खुद पर गर्व है कि मैं एक फौजी की बहन हूं। आपकी वजह से ही हम सभी अपने घरों में बिना किसी खौफ के जी रहे हैं। भाई, आपको शत-शत नमन।
 


 
Trending Videos
विज्ञापन

चार साल बाद राखी पर भद्रा नहीं

rakhi - फोटो : rakhi
इस बार रक्षाबंधन के दिन चार साल बाद एक ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, कि बहनों को राखी बांधने को 11 घंटे मिलेंगे। श्रावण मास की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। इस बार त्योहर 26 अगस्त दिन रविवार को है। चंडीगढ़ में सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि चार साल बाद ऐसा हो रहा है कि राखी के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा रक्षाबंधन से पहले ही खत्म हो जाएगी।

मिश्र ने बताया कि भद्रा खत्म होने के कारण ही बहनों को इस बार 11 घंटे राखी बांधने के लिए मिलेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। लेकिन 26 अगस्त को शाम 4:30 से शाम 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसलिए इस अवधि में राखी न बांधें।

मिश्र ने बताया कि 25 अगस्त शनिवार को दोपहर 2:25 बजे ही लग जाएगी। यह 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगी। भद्रा 25 अगस्त को दोपहर 2:25 से प्रारंभ और देर रात्रि 3:21 तक होगी। इसलिए 26 अगस्त को प्रात: काल से दिनभर रक्षाबंधन और ब्राह्मणी का श्रावणी उपाकर्म मनाया जाएगा।

मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ काल दोपहर 1:14 बजे से 3:46 मिनट तक होगा। इसलिए राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारते समय बहनों को एक मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे भाइयों को शुभ फल प्राप्त होगा। मंत्र है- येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें