किसान संगठनों के अलावा अन्य सामाजिक संगठन भी राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। कई नामी खिलाड़ी और अन्य बड़े नाम मुलाकात करने वालों की सूची में शामिल हैं। फिलहाल यह नाम सार्वजनिक इसलिए नहीं किए जा रहे कि कहीं इन लोगों पर सरकार कोई दबाव न बनाए।
टिकैत के साथ होगा 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
टिकैत के साथ 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलेगा। केंद्र सरकार के एमएसपी के वादे पर भी इस दौरान चर्चा की जाएगी। चूंकि किसान आंदोलन हरियाणा की धरती पर हुआ था। इसलिए हरियाणा के किसानों के हित की बात भी होगी। इस समय गन्ने का मूल्य बढ़ाने का मुददा गर्म है। पंजाब ने मूल्य हरियाणा से ज्यादा कर दिए हैं। विधानसभा में कांग्रेस यह मुददा उठा चुकी है लेकिन सरकार के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ाना मुश्किल साबित हो रहा है।
राहुल गांधी के साथ नौ जनवरी की मुलाकात प्रस्तावित है। उनसे कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बात की जाएगी। क्योंकि आगे तभी बढ़ सकेंगे जब किसानों के हित की बात करेंगे। राकेश टिकैत, प्रवक्ता भाकियू (टिकैत)