फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में इंक कंट्रोवर्सी, पुलिस ने किया केस दर्ज करने से मना

Tue, 21 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आर के आनंद और सुभाष चंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में इंक कंट्रोवर्सी का मसला गहराता जा रहा है। एक हफ्ते में दूसरी बार शिकायत देने के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस ने  एफआईआर दर्ज नहीं की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-तीन थाना परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आखिर में सेक्टर-तीन थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज किया।
विज्ञापन


इनेलो समर्थित उम्मीदवार आरके आनंद ने पुलिस के रवैये पर रोष जताते हुए कहा कि ई-मेल और डाक से शिकायत भेजने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह इस मामले को बुधवार को चुनाव आयोग के सामने उठाएंगे।

आरके आनंद के साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और सीएलपी लीडर किरण चौधरी मंगलवार दोपहर 3.15 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-तीन थाना पहुंचे। एचएसओ के नहीं मिलने पर उन्होंने एसएसपी, चंडीगढ़ से मुलाकात की। अशोक तंवर और किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस पर सरकार का दबाव है, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


इस मामले को अदालत में ले जाने के बारे में पूछने पर आनंद ने कहा कि फिलहाल मौके दिए जा रहे हैं और इससे निपटने के कई रास्ते हैं। एक दर्जन वोट निरस्त करने के मामले में कहा कि इससे अधिक गंभीर मसला है कि पेन या इंक किसने बदला। बुधवार को चुनाव आयोग के सामने मतदान में अनियमितता के सभी बिन्दुओं को रखा जाएगा। पुलिस को दी गई शिकायत में चार लोगों के खिलाफ साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। 

नीरज सरना, एसएचओ, सेक्टर-3 थाना, चंडीगढ़ ने बताया कि हरियाणा से राज्यसभा के इनेलो समर्थित उम्मीदवार आरके आनंद की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर ली गई है। विभाग के आला अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें