किसान भवन चंडीगढ़ में राजस्थानी एग्जीबिशन
चंडीगढ़ में सेक्टर 35 स्थित किसान भवन राजस्थानी रंग में रंगा हुआ है। यहां आपके लिए बहुत कुछ हैं, जैसे राजस्थान की ज्वेलरी , ड्रेसेज, हैंडी क्राफ्ट्स, पेंटिंग्स और पकवान।
दरअसल, ये एक प्रदर्शनी है, जो 26 अक्तूबर तक चलेगी। जयपुर के विनोद के स्टॉल पर राजस्थान की पेंटिंग्स की कलेक्शन मिल रही है, जिनमें जैम्स स्टोन पेंटिंग, मार्बल पेंटिंग, मिनचिर पेंटिंग अहम हैं।
पेंटिंग में राजस्थान के वाद्ययंत्र, वहां के महाराजाओं और महारानियों की पेंटिंग शामिल की गई है। विनोद के स्टॉल पर 200 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक की पेंटिंगस मिल रही हैं। फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए विशाल के स्टॉल पर कोलकाता से स्पेशल तैयार किए गए करवा की वैरायटी 100 रुपये में मिल रही हैं।
वहीं कोलकाता में ही तैयार किए गए दीवा और कैंडल्स विभिन्न रेंज में मिल रहे हैं। उनके स्टॉल में लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमाएं भी मिल रही हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी के बाहर जगदीश भट्ट अपनी कठपुतलियों से वहां आ रहे लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।