हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने एक बयान देकर सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। वो नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, जिसका जल्द एलान हो सकता है। जाट आरक्षण आन्दोलन के दौरान अपने आरक्षण विरोधी सुरों को लेकर चर्चाओं में आये कुरुक्षेत्र के सांसद राज कुमार सैनी आज अंबाला पहुंचे। अंबाला पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी ने यह स्पष्ट किया कि सैनी जल्द ही अपनी नई पार्टी का ऐलान करने जा रहे हैं लेकिन वो अपनी पार्टी का ऐलान आगामी 28 मई के रैली में नहीं करेंगे।
सैनी ने यहाँ इस और भी स्पष्ट इशारा किया कि हो सकता है कि सत्ताधारी शक्तियाँ रखने वाले लोग उनकी इस रैली में शामिल न हों क्यूंकि वो लोग भाईचारे की बात तो करते हैं लेकिन भाइयों का कत्ल करके करके चारा अपने आप इस्तेमाल करते हैं।अंबाला पहुंचे राज कुमार सैनी ने यहाँ स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के ऐलान और इसमें कौन कौन शामिल होगा इसका फैसला जनता ही करेगी। सैनी ने कहा कि उन्हें इसी जमात के साथ रहना है या नये रास्ते पर चलना है इसका फैसला भी जनता ही करेगी।
28 मई को होने वाली रैली को लेकर राजकुमार सैनी ने स्पष्ट किया कि इस रैली में परशुराम जयंती के मौके पर सर्व समाज के लोगों को बुलाया जा रहा है। सैनी ने यहाँ इस और भी स्पष्ट इशारा किया कि हो सकता है कि सत्ताधारी शक्तियाँ रखने वाले लोग उनकी इस रैली में शामिल न हों क्यूंकि वो लोग भाईचारे की बात तो करते हैं लेकिन भाइयों का कत्ल करके करके चारा अपने आप इस्तेमाल करते हैं।
अपनी ही पार्टी पर सुनवाई न होने के आरोप लगा चुके सैनी ने एक बार इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि यहाँ अकेले राजकुमार सैनी की आवाज तो दबाई जा सकती है लेकिन अब उनकी आवाज जन मानस की आवाज बन चुकी है और जनमानस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।