फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के विदेशी दौरों पर ये क्या बोल गए राज बब्बर?

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर सीधे पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन


इनके संबंध में श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की स्पीड और दिशा दोनों में गड़बड़ है। राज बब्बर शनिवार को पार्टी आलाकमान की ओर से शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित हरियाणा कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों में केवल प्रधानमंत्री मोदी को चमकाने के लिए देश की सुरक्षा से भी समझौता किया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के चीन दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षा बजट में कटौती कर चीन के आगे घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन में प्रधानमंत्री ने स्टेपल वीजा, घुसपैठ, एलओसी पर सड़कें बनाने और अरुणाचल जैसे गंभीर मुद्दों का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि चीन से सटी भारतीय सीमाएं आज भी असुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री को इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन से स्टेपल वीजा पर भी भारत ने बात नहीं की, बल्कि मोदी चीनियों को ई-वीजा का तोहफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल भर में मोदी विदेश के 27 दौरे कर चुके हैं। राज बब्बर ने आरोप लगाया कि पीएम ने फ्रांस यात्रा के दौरान राफेल विमान खरीद के सौदे को मंजूरी अपने एक करीबी उद्योगपति के वहां चल रहे व्यवसाय को मजबूती देने के एवज में की है। उन्होंने कहा कि राफेल विमान खरीद किसी भी तरह पारदर्शी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पीएम के साथ विदेश में न तो विदेश मंत्री होते हैं और न वाणिज्य मंत्री। उनके साथ केवल कुछ चुनिंदा कारपोरेट होते हैं। पार्टी प्रवक्ता ने मांग की कि पीएम के अब तक विदेश दौरों से देश को क्या हासिल हुआ, इस पर श्वेत पत्र लाया जाए।
विज्ञापन

माउंटेन स्ट्राइक कोर का बजट 50 फीसदी घटाने का आरोप

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि यूपीए सरकार ने चीन से सटी करीब 4057 किमी. की सीमा की हिफाजत के लिए माउंटेन स्ट्राइक कोर (एमएससी) का गठन किया था, जिसमें दो स्वतंत्र पैदल ब्रिगेड, दो बख्तरबंद ब्रिगेड सहित कुल 90 हजार सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि इस कोर के लिए यूपीए ने कुल 85478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की चीन यात्रा से मात्र तीन हफ्ते पहले रक्षा मंत्रालय ने एमएससी की शक्ति और बजट को 50 फीसदी कम कर दिया। राज बब्बर ने इस जानकारी के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर के गत 16 अप्रैल के बयान का हवाला दिया।

प्रधानमंत्री को बताया परिधान मंत्री
राज बब्बर ने प्रधानमंत्री को परिधान मंत्री की संज्ञा देते हुए महाराज नरेंद्र दामोदर दास मोदी का नाम दिया और कहा कि प्रधानमंत्री जिस देश में भी जाते हैं वहां के वाद्य यंत्र बजाने लगते हैं और उनका सारा ध्यान सेल्फी खिंचाने पर रहता है। राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार एक सेल्फी सरकार है और इसमें केवल एक आदमी ही बोलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें