फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश का पानी रंधावा आर्ट गैलरी में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के कारण शहर में जगह जगह जल भराव की स्थिति रही। सेक्टर 16 के पंजाब कला भवन के रंधावा आर्ट गैलरी में पानी आना शुरू हो गया। इसी गैलरी में पंजाब इन फ्रेम्स नाम से पंजाब के सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू की फोटो प्रदर्शनी लगी है। प्रदर्शनी से का शुभारंभ होने से पहले ही बारिश के कारण गैलरी में पानी आने लगा। समय रहते ही पंजाब कला भवन के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद मग और बाल्टी से पानी निकाला गया। पानी आता देख हरप्रीत संधू परेशान हो गए।
विज्ञापन

पंजाब कला भवन की पार्किंग में भी पानी भर गया। इसके कारण वहां खड़ी कार में पानी घुस गया। यह बारिश का पानी रोज गार्डन की ओर से लगी दीवार से आने लगा। बारिश के कारण पंजाब कला भवन और रोज गार्डन की दीवार के छेद से पंजाब कला भवन की पार्किंग में पानी भर गया। वहां खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाला गया। बारिश रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रोज गार्डन में भारी मात्रा में पानी आने से वहां तेज बहाव होने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज गार्डन में ऐसा पानी का बहाव नहीं देखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें