फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीजन में 28 फीसदी ज्यादा बरसा पानी, अब अगले पांच दिन मौसम रहेगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में इस बार मानसून ने सामान्य से कहीं ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक अब तक मानसून सीजन में 1064.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो औसत से करीब 28 फीसदी ज्यादा है। सामान्य तौर पर इस समय तक इतनी बारिश नहीं होती लेकिन इस सीजन में कई बार हुई झमाझम बारिश ने बारिश के कोटे को पार कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब तीन घंटे तक लगातार बारिश होती रही। इस दौरान 15.3 एमएम पानी बरसा। इसके अलावा देर रात भी 5.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन में मौसम साफ रहा। लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव मानसून की सक्रियता का नतीजा है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। आने वाले हफ्ते में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है जबकि रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें