फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहाड़ों पर बारिश, सुखना लेक में एक बार फिर बढ़ा पानी का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर व आसपास इलाके में वीरवार सुबह हल्की बारिश और पहाड़ों में जोरदार बारिश की वजह से सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। दोपहर के समय पानी 1162.30 फुट पर पहुंच गया। इससे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए। लेक में पानी का स्तर थोड़ा भी और बढ़ता तो फ्लड गेट खोलने पड़ते।वीरवार सुबह से ही सुखना लेक में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा था। पिछले तीन दिन से रुकी बारिश की वजह से लेक में पानी का स्तर 1161 फुट तक पहुंच गया था, लेकिन वीरवार को अचानक सुबह के समय सुखना लेक में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी का स्तर 1162 फुट तक पहुंचा और थोड़ी देर में ही 1162.30 फुट तक पानी का स्तर पहुंच गया। इससे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए। सुखना लेक पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तय हुआ कि अगर पानी 1162.40 फुट तक पहुंचेगा, तो फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे। हालांकि इसके बाद पानी का स्तर नहीं बढ़ा, जिससे फ्लड गेट खोलने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि वीरवार को लेक में पानी का स्तर बढ़ा था लेकिन फ्लड गेट नहीं खोलने पड़े। लेक में पानी के स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जब भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचेगा, फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि सुखना लेक में 1163 फुट को खतरे का निशान माना जाता है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद सुखना लेक में 1165.40 फुट तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद सुखना लेक के दो फ्लड गेट छह फुट तक खोलने पड़े थे। यह चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें