फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश, कई रह गए सूखे

विज्ञापन
बारिश में गुजरते राहगीर। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को पूरे दिन धूप रही लेकिन शाम को अचानक कुछ हिस्सों में बारिश होने लगी। कुछ इलाकों में धूप भी थी, लेकिन बारिश हो रही थी। कुछ इलाके सूखे ही रह गए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के सेंट्रल सेक्टर में शाम करीब 4 बजे तेज बारिश हुई। हालांकि ये बारिश कुछ मिनट ही चली, लेकिन दक्षिणी सेक्टरों में इस समय धूप रही। इसकी वजह से चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री ज्यादा रहा। पंचकूला में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें