फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश ने डाली बाधा, लेजर जोन और रॉक जोन बने संयुक्त विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़,। लेजर जोन और रॉक जोन को यूटीसीए टी-20 क्रिकेट डोमेस्टिक लीग का संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। रविवार को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका। लेजर जोन के कप्तान अर्जुन आजाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गेंदबाज गौरव गंभीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 रन देकर 3 विकेट लेकर लेजर जोन को टॉप आर्डर का धराशायी कर दिया। उन्होंने दीपांश भूचड़ (1), अर्जुन आजाद (0) और सूर्य नारायण (7) को चलता किया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और खेल नहीं हो पाया। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। लीग में कुल 248 रन बनाने वाले मनन वोहरा को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। अमित शुक्ला को सबसे अधिक 18 विकेट चटकाने पर बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं अर्जुन आजाद को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने विजेता टीमों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें