फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस झंझट को खत्म करने के लिए रेलवे करने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Fri, 24 Mar 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
अब रेल में मिलेगी वेटिंग नहीं
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए पहली अप्रैल से देशभर में विकल्प स्कीम शुरू करने जा रहा है। इस स्कीम के जरिए उन लोगों को फायदा होगा जिनका ट्रेन टिकट वेटिंग लिस्ट में है।भारतीय रेलवे, यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए पहली अप्रैल से देशभर में विकल्प स्कीम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक जिन यात्रियों को ट्रेन में बर्थ नहीं (वेटिंग सूची) मिलती है, उन्हें उसी टिकट पर किसी और ट्रेन में सीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए यात्री को रिजर्वेशन फार्म में बने कॉलम विकल्प में यस पर टिक करना होगा। रेल डिवीजन फिरोजपुर के कॉमर्शियल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में बर्थ नहीं मिलने पर रेलवे यात्री को रिफंड करती है। इससे रेलवे का नुकसान होता है। 

इसलिए रेलवे ने एक अप्रैल से ‘विकल्प’ स्कीम शुरू की है। इसके तहत अगर किसी को लुधियाना से लखनऊ जाना है और लखनऊ जाने वाली किसी एक ट्रेन में उसे बर्थ नहीं मिलती है तो उसे लुधियाना से लखनऊ की ओर जाने वाली किसी और ट्रेन में सेम क्लास में बर्थ दे दी जाएगी। वहीं अगर किसी यात्री ने मेल एक्सप्रेस की टिकट ली है और उसमें जगह नहीं है, तो उस स्टेशन की ओर जाने वाली दुरांतों, राजधानी व शताब्दी ट्रेन में उसी टिकट पर सेम क्लास में बर्थ दी जाएगी। यह स्कीम पहले जम्मूतवी से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों में लागू थी, लेकिन एक अप्रैल से इंडियन रेलवे की सभी ट्रेनों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ​मिलेगा फायदा

एक अप्रैल से ‘विकल्प’ स्कीम शुरू
खास बात ये कि इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। यानी कि आप एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट लेकर राजधानी एक्सप्रेस में सफ़र कर सकते हैं। शुरुआत में यह स्कीम सिर्फ ई-टिकट की बुकिंग प्रक्रिया पर ही लागू होगी। शुरुआत में यह स्कीम सिर्फ ई-टिकट की बुकिंग प्रक्रिया पर ही लागू होगी। टिकट बुक करते समय ही आपको ‘विकल्प’ चुनाना होगा। जल्द ही इसे टिकट खिड़की पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल स्कीम के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को उसी रूट पर जाने वाली दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट लेने का विकल्प होगा।

बता दें की इस योजना की घोषणा फरवरी में पेश हुए रेल बजट में की गई थी, इस कारण इस सेवा को शुरू किया गया है। यह सेवा केवल मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में क्रियान्वित की जा रही है। इसका एलान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पिछले वर्ष मई में कर दिया था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें