फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री करनाल में शताब्दी को देंगे हरी झंडी

Wed, 12 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री वीरवार को सुरेश प्रभाकर प्रभु दोपहर 1 बजे 12045/12046 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी को करनाल स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन ने दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु रेलवे स्टेशन पर बने यात्री सुविधाओं के विस्तार व स्टेशन के नवीनीकरण का शिलान्यास करेंगे और रेल कर्मचारियों के लिए बारात घर का उद्घाटन भी करेंगे।

इसके बाद यहीं पर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें