ट्रेन में 25 जून से सफर महंगा हो रहा है। अब दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में जहां 50 से 115 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे, वहीं जनशताब्दी से दिल्ली जाने के लिए 15 से 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
अन्य ट्रेनों में दिल्ली के लिए 15 से 145 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इसी तरह चंडीगढ़ से मुंबई जाना 75 रुपये से 285 रुपये तक और कोलकाता का सफर 80 रुपये से 295 रुपये तक महंगा हो जाएगा।
चंडीगढ़ से लखनऊ जाने पर यात्रियों को 45 से 160 रुपये खर्च करने होंगे। गरीब रथ से जयपुर जाने के लिए यात्रियों को 70 रुपये तक ज्यादा देने होंगे।