फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैंगस्टरों के 525 ठिकानों पर दबिश, 163 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को प्रदेशभर में 525 ठिकानों पर दबिश देकर 163 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छह हथियार बरामद हुए जबकि 174 लोगों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गैंगस्टरां ते वार अभियान के 297 दिनों में अब तक 84,072 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस ऑपरेशन में सभी जिलों की पुलिस के साथ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी जुटी है। पुलिस ने लोगों से गैंगस्टरों की सूचना गुप्त रूप से देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया है। उधर, नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के 622वें दिन 55 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 628 ग्राम हेरोइन, 139 नशीली गोलियां और 1100 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें