फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खरड़ में क्रिकेट सट्टेबाजी ठिकाने पर रेड, पांच गिरफ्तार, 1.07 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। खरड़ पुलिस ने अमन ग्रीन सिटी हार्ट स्थित एक फ्लैट में चल रहे क्रिकेट सट्टेबाजी के ठिकाने का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1.07 लाख रुपये नकद, 24 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, योगेश कुमार, सुभाष कुमार, विकास भट्टी और नरंजन है। ये क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। इनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 30 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर फ्लैट नंबर-52 पर छापा मारा गया। रेड में फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज भी मिले, जिनका उपयोग धोखाधड़ी व जालसाजी के लिए किया जा रहा था। मौके से 40 सिम कार्ड, 18 एटीएम कार्ड, फर्जी प्रेस कार्ड, एक लाइसेंसी हथियार, आठ व्हिस्की बोतलें और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें