फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब के रैभव ने चंडीगढ़ के आरव को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रूट्स टेनिस अकादमी में रूट्स आइटा राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप खेली जा रही है। शुक्रवार को टेनिस खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबलों में जीतकर फाइनल में पहुंचे। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में पंजाब के रैभव सरोहा ने चंडीगढ़ के आरव बिश्नोई को 6-1, 6-2 से हराया। हरियाणा के शिवा शर्मा ने यूपी के आरव भास्कर को 6-0, 6-1 से हराया। अंडर-14 वर्ग में हरियाणा के हर्ष मारवाह ने पंजाब के केडी घई को 6-2, 6-1 से हराया। लड़कियों के अंडर- 16 वर्ग में चंडीगढ़ की मन्नत अवस्थी ने एमपी की पलक को 6-1, 6-4 से हराया। वहीं, चंडीगढ़ की इरा चड्ढा ने चंडीगढ़ की ही अजेनिका पुरी को 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें