फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थक गया था कामयाबी के बाद, इसलिए गैप लिया'

Mon, 07 Apr 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आशिकी और जुनून की कामयाबी के बाद तंग आ गया था। कामयाबी ने मुझे थका दिया था, इसलिए फिल्मों से गैप लेकर आस्ट्रेलिया चला गया।
विज्ञापन


वापस आया तब तक बहुत कुछ बदल गया था, लेकिन फिल्मों से गैप लेने का फैसला गलत नहीं था। यह कहना है अभिनेता राहुल रॉय का। राहुल कई सालों बाद कसौली के अपने पूर्व स्कूल द लारेंस स्कूल सनावर में पहुंचे।

एक्टिंग और स्कूल के दिनों के उन्होंने अनुभव साझा किए। राहुल ने बताया कि इस स्कूल में उन्होंने अपने जुड़वा भाई रोहित रॉय के साथ 6 साल बिताए है।

आगे राहुल कहते है कि इस स्कूल में दोनों भाइयों ने बहुत क्रिकेट खेला है, रोहित स्कूल की टीम का कैप्टन भी रह चुका है। इसलिए हमने सोचा कि 25 साल पूरे होने पर क्यों न स्कूल को तोहफा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हम दोनों भाई अपूर्व लाखिया के साथ मिलकर ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगवाने की सोची। आने वाले दिनों में वह एक फिल्म टू बी और नोट टू बी में काम कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि स्कूल के दिन बहुत ही खूबसूरत होते हैं, जहां आप हंसते हैं रोतें और हर पल कुछ कुछ नया सीखते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें