फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: 26 सितंबर को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, असंध और बरवाला में होंगी जनसभाएं

Tue, 24 Sep 2024 01:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

राहुल 26 सितंबर को दोपहर 12.50 बजे सबसे पहले असंध पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से लेकर 2 बजे जनसभा के बाद 2.30 बजे बरवाला पहुंचेंगे। यहां भी 2.40 से 3.40 तक एक घंटा जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 सितंबर को हरियाणा आ रहे हैं। वह करनाल जिले की असंध विधानसभा सीट और हिसार के बरवाला में जनसभाएं करेंगे। राहुल के साथ कुमारी सैलजा भी प्रचार में उतरेंगी। इसी सप्ताह राहुल के रोड शो का भी कार्यक्रम है। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


राहुल 26 सितंबर को दोपहर 12.50 बजे सबसे पहले असंध पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से लेकर 2 बजे जनसभा के बाद 2.30 बजे बरवाला पहुंचेंगे। यहां भी 2.40 से 3.40 तक एक घंटा जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। बरवाला से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक रामनिवास घोड़ेला को प्रत्याशी बनाया है, जबकि असंध से सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक शमशेर सिंह गोगी मैदान में हैं। राहुल हरियाणा के पहले दिन के दौरे में दोनों धड़ों को साधने की कोशिश करेंगे, ताकि गुटबाजी का संदेश न जाए और न ही कोई एक गुट हावी लगे।

सैलजा की मान-मन्नोवल जारी, अंबाला में रद्द करनी पड़ी खरगे की रैली
विधानसभा की टिकट नहीं मिलने और टिकट वितरण में कम समर्थकों को प्रत्याशी बनाने से नाराज चल रही सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की मान-मन्नोवल जारी है। सैलजा की नाराजगी के चलते ही अंबाला लोकसभा क्षेत्र में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि हाईकमान सैलजा की नाराजगी दूर करने को लेकर लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी भी सैलजा के मन में टीस है। इसी कारण बिना कुमारी सैलजा के उनके पुराने गढ़ अंबाला में रैली करना खरगे ने ठीक नहीं समझा। अब 26 सितंबर को सैलजा प्रचार में उतर रही हैं तो उसी दिन राहुल गांधी के साथ बैठक होगी। इसके बाद सैलजा खुलकर प्रचार में उतरेंगी। सैलजा से बातचीत के बाद ही अंबाला में खरगे की रैलियों की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें