फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा- 1977 में दादी इंदिरा चुनाव हारीं तो सिखों ने परिवार की रक्षा की

Tue, 06 Oct 2020 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में प्रेसवार्ता करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि साल 1977 के संसदीय चुनाव में जब उनकी दादी इंदिरा गांधी हार गई थीं तो कुछ सिखों ने उनके परिवार की रक्षा की थी। वह महसूस करते हैं कि वह पंजाब व पंजाबियों के कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि घर में उन सिखों के अलावा कोई नहीं था, जिन्होंने उनकी दादी की रक्षा की। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पंजाबियों से बहुत कुछ सीखा है। उनको पंजाबियों के जज्बे की बहुत कद्र है और वह हमेशा महसूस करते हैं कि पंजाब के लोगों के वह ऋणी हैं। साथ ही वह तमिलनाडु के लोगों के प्रति भी ऐसी ही भावना रखते हैं। राहुल ने कहा कि वह अब पंजाब आए हैं, क्योंकि वह महसूस करते हैं कि मोदी सरकार राज्य के साथ बेइंसाफी कर रही है। 

राहुल गांधी ने आठ किमी तक चलाया ट्रैक्टर
फ्रांसवाला में रैली खत्म होने के बाद हरियाणा जाते समय राहुल गांधी वहां से हरियाणा सीमा तक आठ किमी तक खुद ट्रैक्टर चलाकर ले गए। इस दौरान उनके साथ ट्रैक्टर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें