फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- पूरे देश में पंजाब में हुआ सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

Sat, 28 Jan 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में राहुल गांधी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के चलते पंजाब के मजीठा में रैली करने के बाद राहुल गांधी अब बठिंडा में एक रैली के संबोधित कर रहे है। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में इतना भ्रष्टाचार नही हुआ जितना भ्रष्टाचार पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि मजीठा में रैली के दौरान राहुल गांधी ने सीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा ऐलान किया। राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया। रैली में बादल पिता-पुत्र सहित अरविंद केजरीवाल निशाने पर रहे।राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे, लेकिन वे अकेले नहीं होंगे। उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है और सभी मिलकर पंजाब को विकास की ओर ले जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में बादल के राज से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे। पंजाब में अन्याय और अत्याचार का शासन खत्म होगा। राहुल ने पंजाब में ड्रग्स के मामले को उठाते हुए बादल सरकार पर हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें