फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का फर्जी पीए, 30 करोड़ की एफडी दिखा लोगों को दिखाता था धौंस

Fri, 23 Jun 2017 09:25 AM IST
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Parminder singh toor - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नकली पीए परमिंदर सिंह तूर को लेकर आए दिन नए खुलासे सामने आ रहा हैं। वहीं, पुलिस को अब उसके कब्जे से बरामद हुए बैंकों से बनवाई गई एफडी के दस्तावेज नकली पाए गए हैं। वहीं, बलवंत सिंह द्वारा दर्ज करवाए मामले को लेकर आरोपी एडवोकेट सतराज सिंह तूर को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों में छापेमारी की, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आरोपी परमिंदर तूर से बरामद हुए सामान में रेंज रोवर कार, पुलिस पायलट वाली स्कॉर्पियो , 4 रिवाल्वर, 42 कारतूस के अलावा बैंकों से जुड़ी एफडी के दस्तावेज बरामद हुए है। इनमें से एक एफडी 30 करोड़, दूसरी 80 लाख रुपये है। वहीं, आरोपी से बरामद हुए सामान की जांच की गई तो यह सामान एक-एक करके फर्जी निकल रहा है। बुधवार को पुलिस की एक टीम सेक्टर-9/डी में एचएसबीसी बैंक पहुंची।

वहां बैंक प्रबंधक ने आरोपी परमिंदर तूर से बरामद हुई 30 करोड़ रुपये की एफडी को फर्जी करार दिया है। इसी तरह, परमिंदर तूर से पुलिस को एक अन्य 80 लाख रुपये की एफडी बरामद हुई थी। जांच में वह भी फर्जी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का मानना हैं कि आरोपी परमिंदर तूर करोड़ों रुपये की नकली एफडी दिखाकर लोगों पर बैंक बैलेंस होने की धौंस जताया करता था।
विज्ञापन


तूर का रिकार्ड लेकर वापस पहुंची टीमें
सहायक इंस्पेक्टर कम जांच अधिकारी फूलचंद ने बताया कि आरोपी परमिंदर तूर के खिलाफ अन्य जिलों में दर्ज मामलों को लेकर पुलिस की विभिन्न टीमें दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला भेजी गई थीं। यह टीमें जांच के बाद वीरवार शाम लौट आईं। वहीं, आरोपी परमिंदर तूर के खिलाफ अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों को लेकर पुलिस जांच कर रही हं। नाभा कोतवाली में दर्ज मामले के शिकायतकर्ता को जीरकपुर पुलिस थाने पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें