फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिलः संसद घेरेगी राहुल की 'बिग्रेड'

Sun, 08 Mar 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस 16 मार्च को संसद का घेराव करेगी। यह बात यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब व चंडीगढ़ के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। भाजपा सरकार का असली चेहरा देश के लोगों के सामने लाया जाएगा।

वड़िंग ने कहा कि यूथ कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ 13 से 15 मार्च तक भट्ठा परसोल से पैदल यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा राजघाट पर समाप्त होगी। फिर जंतर-मंतर सिंह से 16 मार्च को संसद की ओर कूच किया जाएगा।

विधानसभा में प्रस्ताव लाए पंजाब सरकार

पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए वड़िंग ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की दोहरी नीतियों की वजह से प्रदेश की हालत बद से बदतर होती चली जा रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अकाली दल भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधनों का विरोध कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भाजपा मंत्रियों के लिए उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल लंच आयोजित कर रहे हैं।

हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में मंत्री हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वड़िंग ने यह भी कहा कि यदि अकाली दल वास्तव में इस बिल के खिलाफ है तो विधानसभा के आगामी सत्र में इसके विरुद्ध प्रस्ताव लेकर आए। यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी।
विज्ञापन

ड्रग्स मुद्दे को उठाएंगे जोर-शोर से

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा अभी भी गर्म है। इसे विधानसभा में जबरदस्त तरीके से उठाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया को ईडी की ओर से क्लीन चिट से मिलने के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। यह जरूर कहा कि नशों से संबंधित मुद्दे से सरकार को गंभीरता से निपटना चाहिए।

पीपीसीसी अध्यक्ष विवाद पर फैसला इसी महीने
राजा वड़िंग ने पीपीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसका निपटारा इसी महीने हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सभी नेताओं के विचार जान लिए हैं और सोनिया व राहुल गांधी जल्द ही इस पर निर्णय ले लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रदेशाध्यक्ष बनाएगी, वह उन्हें मंजूर होगा। फिर वह कोई भी हो। किसी युवा नेता को भी जिम्मेदारी मिले तो उसका भी स्वागत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें