राहुल गांधी शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएच लकी ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।
कांग्रेस सांसद व संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। चंडीगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस चंडीगढ़ अध्यक्ष एचएस लकी ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी चंडीगढ़ में सुप्रीम कोर्ट के वकील आरएस चीमा की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे।
राहुल गांधी दोपहर में शादी कार्यक्रम में शरीक हुए। लगभग एक घंटा यहां रुककर वापस दिल्ली लौट गए। सीनियर एडवोकेट आरएस चीमा पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार के एडवोकेट जनरल भी रहे हैं।