फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूरे देश में चौथी रैंक लाकर राघव गोयल ने किया ट्राइसिटी टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए ट्राइसिटी के चार विद्यार्थियों ने टॉप-100 में जगह बनाई है। इनमें से सेक्टर-15 निवासी राघव गोयल ने देशभर में चौथी रैंक हासिल की है। साथ ही ट्राइसिटी में टॉप किया है। वहीं, चंडीगढ़ सेक्टर-46 निवासी मौलिक जिंदल ने ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर ट्राइसिटी में दूसरा और ढकोली (जीरकपुर) निवासी काम्यक चन्ना ने ऑल इडिंया 31वीं रैंक हासिल कर ट्राइसिटी में तीसरा स्थान हासिल किया है। सेक्टर-34 निवासी हर्ष ने ऑल इंडिया 68वीं रैंक लाकर ट्राइसिटी में चौथा स्थान हासिल किया है। राघव और मौलिक भवन विद्यालय पंचकूला के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

इससे पहले अप्रैल में जारी जेईई मेन के परिणाम में राघव गोयल ने ऑल इंडिया 20वीं, काम्यक चन्ना ने ऑल इंडिया 21वीं और मौलिक जिंदल ने ऑल इंडिया 75वीं रैंक हासिल की थी। राघव और काम्यक ने शत प्रतिशत 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। जेईई एडवांस में इस बार चंडीगढ़ के काफी बेहतर नतीजे आए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार 8.61 प्रतिशत कटऑफ अधिक रही है। बीते वर्ष सामान्य श्रेणी की कटऑफ 15.28 प्रतिशत थी और इस साल यह 23.89 प्रतिशत है।
ट्राइसिटी के चारों टॉपर विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने की इच्छा जताई है। सुबह 10 बजे परिणाम घोषित होने के बाद चंडीगढ़ के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में माहौल खुशी से भरा रहा। कई विद्यार्थियों का आईआईटी में पढ़ने का सपना पूरा हुआ। पास होने वाले विद्यार्थी खुशी मनाते और अभिभावक मिठाइयां बांटते नजर आए। रैंक होल्डर विद्यार्थियों को सबने बधाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि जेईई एडवासं में हैदराबाद जोन सबसे आगे रहा है। आईआईटी हैदराबाद के वविलाला चिदविलास रेड्डी ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। उम्मीदवारों को अब आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण काउंसलिंग में भाग लेना होगा। कुल 118 संस्थान हैं, जिसके लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाती है। इस साल निगेटिव मार्किंग का प्रतिशत कम है। इसके अतिरिक्त, बिना पेनाल्टी के और भी प्रश्न थे उन्होंने छात्रों को प्रयास करने का आत्मविश्वास दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें