फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राधिका सिंह अवकाश पर, कई विभागों का प्रभार बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया। एचसीएस अधिकारी राधिका सिंह के 20 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक अवकाश पर जाने के चलते उनके अधीन रहे विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से अन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार एडीसी एवं पीसीएस अधिकारी अमनदीप सिंह भट्टी को उच्च शिक्षा निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशक, एडु-सिटी परियोजना निदेशक तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी के कंट्रोलर-कम-अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे यह जिम्मेदारी अपने मौजूदा पदभार के साथ संभालेंगे।
वहीं एचसीएस अधिकारी ईशा कंबोज को शहरी नियोजन एवं मेट्रो, हाउसिंग और कोऑपरेशन विभाग की संयुक्त सचिव के साथ-साथ पर्यटन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारी पवित्तर सिंह को खाद्य एवं आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें