फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्री कक्षाओं में दाखिले की दौड़ : 26 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भरे जाएंगे फॉर्म, 5 फरवरी को होगा ऑनलाइन ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने वीरवार को एंट्री कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। शहर के 110 सरकारी स्कूलों में एंट्री क्लास और 76 निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए 26 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच फॉर्म भरे जाएंगे। 5 फरवरी को ड्राॅ निकाले जाएंगे और 15 फरवरी को स्कूलों में सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी। आवेदन ऑनलाइन करना होगा, लेकिन इसके लिए परिजनों को स्कूल में ही जाना होगा। विभाग के अनुसार सिर्फ शिक्षकों के पास ही ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का एक्सेस होगा। वह ही सभी परिजनों के आवेदन में मदद करेंगे।शहर के 110 स्कूलों में प्री नर्सरी की 4960 सीटें हैं। वहीं, 76 निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस की 1091 सीटें हैं। 56 निजी स्कूलों में 816 और 20 अल्पसंख्यक स्कूलों में 275 ईडब्ल्यूएस की सीटों पर दाखिला होना है। ईडब्ल्यूएस दाखिले में अभिभावक को अपने घर से एक से तीन किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों में आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने में अभिभावकों को परेशानी न हो इसलिए प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। लेकिन शिक्षक सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी ऑनलाइन व्यवस्था का क्या लाभ, जब फॉर्म स्कूल में ही जाकर भरना होगा। विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी स्कूल में कम से कम दो हेल्प डेस्क बनाए जाने चाहिए, जहां कंप्यूटर के साथ इंटरनेट की व्यवस्था हो। सरकारी स्कूलों में हेल्प डेस्क पर कंप्यूटर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 26 दिसंबर के बाद परिजन सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे के बीच स्कूल में जाकर आवेदन कर सकेंगे। शिक्षक फॉर्म भरने में मदद करेंगे और इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। विभाग की तरफ से कहा गया है कि यदि माता-पिता के पास कोई आवश्यक प्रवेश दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो बच्चे के माता-पिता अगर यह लिख कर देंगे कि वह जल्द ही उन दस्तावेजों को उपलब्ध करा देंगे तो 30 दिनों के लिए अस्थायी प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन


सुझाव, शिकायत या प्रश्न है तो इस नंबर पर करें कॉल
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या प्रश्न सोमवार से शुक्रवार के बीच ईमेल ewsgrievancescellgmail.com या हेल्पलाइन नंबर 0172-5021692 पर (सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे के बीच (दोपहर के लंच के समय 1.00 से 1.30 बजे तक को छोड़कर) दर्ज किया जा सकता है। विभाग का कहना है कि सरकारी स्कूल में एंट्री कक्षाओं के प्रवेश में अधिक पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए पहली बार सेंट्रलाइज्ड दाखिले हो रहे हैं। विभाग का दावा है कि इससे प्रवेश प्रक्रिया में तेजी और अधिक पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन


स्कूल एंट्री क्लास सीट - ईडब्ल्यूएस सीट - कुल सीट
110 सरकारी स्कूल 4960 - - 4960
56 निजी स्कूल 2430 - 816 - 3246
20 अल्पसंख्यक स्कूल 1550 - 275 - 1825
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें