सेक्टर-14 स्थित पुलिस कम्युनिटी हब में शनिवार को रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक रूल्स पर अंबाला पंचूकला कमिशनरी की ओर से क्विज का आयोजन किया गया।
इसमें स्कूलों की 36 टीमों में शामिल 108 बच्चों ने भाग लिया। इसमें पंचकूला, अंबाला, रूरल और अंबाला के शहरी जिलों के बच्चों ने भाग लिया।
इनमें सूरजपुर स्थित डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, हंसराज पब्ल्कि स्कूल, वेली पब्लिक स्कूल, शिशु निकेतन स्कूल तीसरे राउंड के विजेता रहे।
चौथे राउंउ की क्विज की घोषणा जल्द ही की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से ट्रैफिक नियमों के बारे में सवाल-जबाब किए गए। इसमें बच्चों में जबाब देने के लिए होड़ लगी हुई थी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली ज्यादातर टीमें पहले से ही ट्रैफिक नियमों के बारे में तैयार होकर आई थी। सवाल पूछते ही बच्चों के पास जबाब था।
इससे साफ हो गया कि ट्रैफिक नियमों को लेकर बच्चें भी सचेत है। बच्चों की टीमें सही समय पर कम्यूनिटी हब पहुंच गई थी। इसके बाद अगल-अगल टीमों का चयन किया गया।