नो स्मोकिंग डे पर बनाई फेफड़े की आकृति।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मार्च महीने के दूसरे बुधवार को मनाए जाने वाले ‘नो स्मोकिंग डे’ के उपलक्ष्य में कलाकार वरुण टंडन ने फेफड़ों जैसा दिखने वाली आकृति तैयार की। यह आकृति उन्होंने व्यर्थ सिगरेट-बीड़ी से बनाई है। यह बीड़ी-सिगरेट उन्होंने दो महीने में अलग-अलग जगह से इकट्ठी की। उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि धूम्रपान पर रोक लगाई जा सके। वरुण टंडन हर त्योहार और अन्य विशेष दिवसों पर इस तरह के आकृतियां (पोर्ट्रेट) बनाते रहते हैं। उन्होंने लोगों से धूम्रपान त्यागकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।