फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रांसपोर्ट चौक से पीजीआई तक लगी वाहनों की कतार, कई एंबुलेंस भी फंसीं जाम में

विज्ञापन
सेक्टर-18 प्रेस लाइट प्वाइंट पर लगा जाम। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार रात हरियाणा राजभवन में रुकी थीं। बुधवार सुबह जब वह राजभवन से एयरपोर्ट जाने के लिए निकलीं तो यातायात जाम में फंसकर पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य मार्ग रहा। जाम के कारण कई जगह एंबुलेंस तक फंस गईं। जैसे-तैसे लोगों ने अपने वाहन साइकिल ट्रैक या रोड गलियां में लगाकर एंबुलेंस को निकलवाया।
विज्ञापन

वीआईपी दौरे शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में होने वाले वीआईपी दौरों का भी खामियाजा चंडीगढ़ के लोगों को भुगतना पड़ता है। सुबह के समय पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों से लोग चंडीगढ़ में कामकाज के सिलसिले में आते हैं। बुधवार सुबह के समय ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला निकला। इसे देखते हुए सुबह लगभग 10 बजे मध्य मार्ग पर यातायात को रोक दिया। इससे ट्रांसपोर्ट चौक से लेकर पीजीआई तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य मार्ग और स्लिप रोड दोनों जगह जब वाहन खड़े हो गए तो एंबुलेंस को निकलने तक को जगह नहीं मिली।
सेक्टर-8 और 9 की प्रेस लाइट प्वाइंट पर स्लिप रोड बंद है। ऐसे में एंबुलेंस को निकलने को जगह ही नहीं मिली। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी साइकिल ट्रैक पर चढ़ाई तो कुछ सरकारी प्रेस के अंदर गाड़ी को लेकर गए उसके बाद किसी तरह एंबुलेंस को जगह मिली। वहीं काफी संख्या में लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी देरी हो गई।
विज्ञापन

बॉक्स
लोगों की सुविधा का ख्याल रखें वीआईपी, हेलिकॉप्टर का करे प्रयोग
सेक्टर-21 के आरडब्ल्यूए के सचिव प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि पूरे शहर को परेशान करने से अच्छा है कि वीआईपी हेलिकॉप्टर का प्रयोग करें। लोगों को किसी सरकार से कोई लेनादेना नहीं, बस इतना है आम जनजीवन प्रभावित न हो। वहीं, सेक्टर-33 स्थित आरडब्ल्यूए के प्रधान जेएस सरपाल ने कहा कि ऐसे दौरों से पहले लोगों को जानकारी दी जानी चाहिए। मध्य मार्ग पर सेक्टर-16 और पीजीआई जैसे बड़े संस्थान हैं। आपातकालीन सेवाओं में इस मार्ग का उपयोग होता है। इस मार्ग को तो कम से कम वीआईपी दौरों से दूर रखना चाहिए। वहीं, सेक्टर-33 स्थित आरडब्ल्यूए के महासचिव मनप्रीत बराड़ ने कहा कि बुधवार को काफी संख्या में लोग परेशान हुए। जाम में फंसे होने के कारण काम पर भी देरी से पहुंचे। उधर, सुप्रीम सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीएन शर्मा ने कहा कि ऐसे वीआईपी दौरे के लिए हम एक पत्र भी प्रशासन और पुलिस विभाग को लिखेंगे। हमारे यहां सभी जगह हेलिपैड बने हैं। कार्यक्रम स्थल के नजदीक हेलिपैड पर वीआईपी हेलिकॉफ्टर से आ जाएं तो शहर के ज्यादातर लोग परेशानी से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें