फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 82 लाख के सीसीटीवी पर उठे सवाल, सात दिन में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन में वार्ड विकास निधि से धनास में 82 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 54 सीसीटीवी कैमरों का मामला गूंजा। भाजपा पार्षद हरप्रीत कौर बबला ने कैमरे लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अन्य वार्डों में वार्ड विकास निधि से सीसीटीवी लगाने की अनुमति नहीं दी जाती, तो धनास में किस नियम के तहत यह कार्य किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि यदि कैमरे नियमानुसार लगाए गए हैं तो उसी आधार पर अन्य वार्डों में भी सुविधा दी जाएगी, अन्यथा पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें