- सेक्टर-42/43 की डिवाइडिंग रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट कैसे उतरा?
- क्या पोल की नियमित रूप से जांच की जा रही थी?
- क्या बिजली के पोल की अर्थिंग और वायरिंग की जांच करवाई गई थी?
- लोहे की ग्रिल और उसके बीच लगे इलेक्ट्रिक पोल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किस विभाग की है?
- क्या नगर निगम और संबंधित विभाग ने रखरखाव में लापरवाही बरती?
- शहर की अन्य डिवाइडिंग रोड पर लगे ऐसे पोल और लोहे की ग्रिल की सुरक्षा जांच कब होगी?
- क्या हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी?
बेटे का दर्द : हाथ जोड़कर मांगी मदद, किसी ने अस्पताल पहुंचाने की हामी नहीं भरी
गोकुल ने बताया कि हादसे के समय उसने और उसकी मां ने लोगों के सामने हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई गाड़ी से उसके पिता को अस्पताल पहुंचा दे, लेकिन किसी ने मदद के लिए हामी नहीं भरी। इसके बजाय कुछ लोग मिर्गी का दौरा समझकर उनके पिता को जूते-चप्पल सुंघाने लगे। गोकुल के मुताबिक सबसे दुखद बात यह रही कि किसी ने अस्पताल पहुंचाने में मदद तो नहीं की, उल्टा मौके का फायदा उठाकर उसके पिता का मोबाइल फोन और पर्स भी चोरी कर लिया।