जंगल एरिया में अजगर छोड़ने जाते असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सिल्क राम।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सुखना लेक के पास रविवार सुबह करीब पौने सात बजे अजगर सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लेक पर सैर करने वालों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पर लेक चौकी में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सिल्क राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुछ ही देर में करीब छह फुट लंबे अजगर को पकड़कर पास के जंगल एरिया में सही सलामत छोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई बार लेक पर सांप और अजगर निकल चुके हैं।