ओलंपिक केइतिहास में पहली बार भारत की तरफ से सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु को दिग्गजों ने सलाम किया। दिग्गजों ने कहा कि फाइनल में हारने के बाद भी पीवी सिंधु ने सभी का दिल जीत लिया । इन्होंने देश की बेटी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
'डायमंड आफ इंडिया'
स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की पूर्व डॉयरेक्टर निर्मल मिल्खा सिंह ने पीवी सिंधु को 'डायमंड आफ इंडिया' कह अपना आशीर्वाद दिया। वर्ष 1960 में इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियन निर्मल मिल्खा सिंह की फेवरेट गेम बैडमिंटन है। उनके अनुसार फाइनल मैच काफी उतार चढ़ाव भरा रहा।
सिंधु ने काफी मेहनत की, गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन सिल्वर मिलना भी अपने आप बड़ी उपल्ब्धि है। यह सिंधु की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि वह इतिहास रच सकी।