चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली में फीस वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स पर हुए हमले के दौरान शिक्षकों को पीटे जाने पर नाराजगी जतई है। जेएनयू में किए गए इस मामले में कैंपस के कई शिक्षक जख्मी हो गए हैं। पुटा के प्रेजीडेंट प्रो. राजेश गिल और सेक्रेटरी प्रो. जितेंद्र गोस्वामी नेे बयान जारी किया है कि हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स पवित्र स्थान होते हैं। इन जगहों पर इस तरह की हरकतें सहन नहीं की जाएंगी।