फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. पाली भूपिंदर की पदोन्नति के लिए आगे आई पुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूसोल विभाग में कार्यरत पंजाबी के शिक्षक डॉ. पाली भूपिंदर का मामला शांत नहीं हो रहा। इस प्रकरण को अब पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने उठाया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वीसी प्रो. राज कुमार से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही फाइलें निकलवकर पदोन्नति करवाएंगे।
विज्ञापन

पंजाबी के शिक्षक डॉ. पाली भूपिंदर ने इस प्रकरण को पुटा को अवगत कराया था। एक शिक्षक की समस्या को जायज मानते हुए पुटा के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व सचिव प्रो. अमरजीत सिंह नौरा ने वीसी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि पुटा ने प्रमुखता से इस प्रकरण को वीसी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि वे एक शिक्षक का शोषण होते नहीं देख सकते, इसलिए इस प्रकरण को जल्द से जल्द निपटाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुटा अगला कदम उठाएगी। बताया जाता है कि वीसी ने इस प्रकरण को हल करने के लिए आश्वासन दिया है। मालूम हो कि डॉ. पाली भूपिंदर ने पीयू पर आरोप लगाया था कि वह सिख हैं, इसलिए उनके साथ भेदभाव किया गया और पदोन्नति नहीं की गई। यह मामला काफी गरमाया हुआ है और अब तक ठंडा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें